दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि वृद्धावस्था जीवन की ऐसी स्थिति है, जिसमें प्रेम, सम्मान और देखरेख की और अधिक आवश्यकता होती है। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों ने अपने बच्चों से अधिक भरोसा शासन-प्रशासन पर किया है और अपना घर-परिवार छोड़कर शासन के भरोसे यहां आए हैं। ऐसे […]
सरदारपुर. नगर के सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा था और अस्पताल परिसर के हॉल में डॉक्टर-स्टाफ फेयरवेल पार्टी में ठुमके लगा रहे थे। एक डॉक्टर के तबादले पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो […]
पांढुरना, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर नीरज वशिष्ठ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं रखरखाव, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विषयों की विस्तार […]
धार। हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार रात त्रिमूर्ति नगर स्थित जेएमडी पैलेस में ‘हल्दीघाटी का सत्य-450 वर्ष’ विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता हुकुमचंद जी सांवला ने हल्दीघाटी युद्ध के इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए […]
दमोह। पावन श्रावण मास के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक […]
रीवा, मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की हाटा चौकी अंतर्गत बरौही गांव निवासी 42 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष से पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद राजकुमार के साथ मारपीट की गई […]
रीवा, रीवा शहर के भीतर एक आइसक्रीम ठेले में हुई एनडीपीएस की कार्रवाई का मामला अब तूल पड़ चुका है. साहू समाज के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल आईजी कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ कार्रवाई का विरोध किया बल्कि कार्रवाई को महज एक षड्यंत्र बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच […]
देवास। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को सोमवार शाम मौसम ने जमकर राहत दी। अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में घने बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। […]
नीमच। नीमच में महू-नसीराबाद हाईवे पर जीरन क्षेत्र के चंदू गांव के पास रविवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। मक्खन ढाबे के पास एक बेकाबू इनोवा कार आगे चल रही बस में जा घुसी। इस हादसे में 7 साल का एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर […]
नीमच। नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘मेरा जीवन, मेरे अनुभव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी अधिकारियों ने अपने जीवन के संघर्ष, सफलता, नौकरी और परिवार के बीच सामंजस्य के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ […]