नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख तारिक रहमान को देश के संसदीय चुनावों में ‘निर्णायक जीत’ हासिल करने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील पड़ोसी का समर्थन करने के भारत के संकल्प को भी दोहराया है। […]
ढाका, 12 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। कुल 299 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार हुए मतदान के बाद जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीएनपी ने अपने […]
नई दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए मुकाबले में नामीबिया पर 93 रन की जीत के बाद अपनी टीम के लचीलेपन और गेंदबाजी की गहराई की तारीफ की। सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “सभी के […]
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले भारत के महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इससे […]
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) जीएसटी सुधारों और नीतिगत प्रोत्साहनों के दम पर घरेलू बाजारों में वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला जनवरी में भी जारी रहा और दुपहिया तथा तिपहिया वाहनों के खंड में रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की गयी। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार […]
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर रहेंगे जहाँ वह पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर एक हवाई प्रदर्शन देखेंगे और 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति […]
नई दिल्ली | करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल की जेल नंबर-2 में बंद हैं। जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, शुरुआती 24 घंटों में शांत रहने के बाद अब अभिनेता ने खुद […]
मुंबई | फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के खुलासे के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजा था। इस ऑडियो संदेश में […]
इस्लामाबाद | पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके कूटनीतिक दबाव के कारण अमेरिका को वह नक्शा हटाना पड़ा, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर और पीओके (PoK) को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाया गया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा साझा किए गए इस […]
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (BNP) की ऐतिहासिक जीत पर तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा है। शहबाज शरीफ ने कहा कि वे बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने और द्विपक्षीय संबंधों […]