तेहरान/यरूशलम, 15 मार्च (वार्ता) ईरान पर अमेरिका-इजरायल गठबंधन के हमले कारण शुरू हुए युद्ध के 16वें दिन रविवार तड़के अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेना ने ईरान के बड़े इस्फहान शहर पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इन हमलों में एक फैक्ट्री को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 15 […]
काठमांडू, 15 मार्च (वार्ता) नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के आनुपातिक प्रतिनिधित्व श्रेणी की 110 सीटों का आवंटन होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी सूची से सांसदों के नाम तय करने में जुट गए हैं। द काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी […]
नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के मद्देनजर एयर इंडिया को पायलट के ड्यूटी संबंधी नियमों में अस्थायी छूट प्रदान की है। सूत्रों ने बताया कि नियामक ने दो पायलट वाले ऑपरेशन के लिए फ्लाइट के अधिकतम समय को […]
लखनऊ 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज का भारत केवल परिवर्तन की बात करने वाला देश नहीं है, बल्कि परिवर्तन को जीकर दिखाने वाला राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि देश दृढ़ संकल्प के साथ विकास के अगले स्तर की ओर बढ़ रहा है। […]
अहमदाबाद, 15 मार्च (वार्ता) निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी अडाणी पावर लि. (एपीएल) ने रविवार को बताया कि उसे महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि ( एमएसईडीसीएल) से 1,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का अनुबंध-पत्र (एलओए) प्राप्त हुआहै। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह यह बिजली अपनी […]
कोलकाता, 15 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव तारीख के ऐलान से पहले रविवार को सभी सरकारी कर्मचारियों के लंबे समय से रुके हुए महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया का भुगतान मार्च 2026 से शुरू करने की घोषणा की। यह ऐलान चुनाव आयोग के दिल्ली […]
चित्तौड़गढ़, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जातिवाद की राजनीति देश की नींव को कमजोर कर रही है और बांटने की राजनीति हम सबको फिर से गुलामी की ओर धकेल रही है। श्री योगी रविवार को यहां जौहर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में […]
नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को एक पत्र लिखकर लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है। श्री बिरला ने इस संबंध में सभी दलों के नेताओं को […]
देहरादून 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड राज्य में रविवार को मौसम ने करवट ली। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कम ऊंचाई वाले कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, […]
मीरपुर, 15 मार्च (वार्ता) तंजिद हसन (107) और मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 48) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]