रायपुर 19 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि केंद्र सरकार के बनाये राष्ट्रीय मखाना विकास बोर्ड में छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को मखाना की खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और राष्ट्रीय बाज़ार से […]

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) दिल्ली जिंस बाजार में बुधवार को सामान्य कारोबार के बीच मांग के समर्थन से चावल और गेहूं में तेजी का रुख दिखा जबकि विदेशों से नरमी के संकेतों के बीच ज्यादातर खाद्य तेलों के भाव नीचे थे। दालों में भी मसूर को छोड़ कर कुल […]

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाल दिया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने स्टारनेटएफएक्स.कॉम, कैपप्लेस.कॉम, मिरॉक्स.कॉम, फ्यूजनमार्केट्स.कॉम, ट्राइव.कॉम, एनएक्सजीमार्केट्स.कॉम और नॉर्डएफएक्स.कॉम को अनाधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय प्लेटफॉर्म की सूची में डाल दिया […]

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगले महीने से मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह 22 दिसंबर से यह उड़ान शुरू करेगी। फिलहाल रीवा और इंदौर के बीच कोई […]

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) सुशील धनवार के शानदार पाँच-इन-लाइन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय नौसेना ने एसएनबीपी 61वें नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट के पूल डी में आर्मी इलेवन को 5-2 से हराकर शानदार बदला ले लिया। पिछले हफ़्ते नौसेना बेटन कप के सेमीफाइनल में आर्मी इलेवन से 3-0 से हार […]

राजकोट, 19 नवंबर (वार्ता) रिवाल्डो मूनसामी (107) और लुआन-द्रे प्रेटोरियस (123) की शानदार शतकीय पारियों के बाद एन पीटर (चार विकेट) और टी मोरेकी (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ए ने बुधवार को तीसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मुकाबले में भारत ए को 73 रनों से हरा […]

कोयंबटूर, 19 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत प्राकृतिक खेती का वैश्विक केंद्र बनने की राह पर है जिससे देश को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी सशक्त बनाया जा सकेगा। श्री मोदी ने तीन दिवसीय […]

श्रीनगर, 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू -कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि 2019 में हुए संवैधानिक बदलावों के बाद से राज्य के हालात में कोई सुधार नहीं आया है। श्री उमर ने कुलगाम में जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से कहा, “मौजूदा […]

श्रीनगर 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बुधवार की सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास हलचल देखने के बाद सेना ने कमलकोट इलाके में ऑपरेशन शुरू […]

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बेचने के आरोप में मुंबई के एक दवा कारोबारी को 15 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष अदालत ने एक रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट के अलावा कई […]