रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सगरा समिति द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र कस्तूरी ट्रेड एवं चन्द्र प्रभा वेयर हाउस पहडिय़ा का निरीक्षण किया.उन्होंने खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं तथा खरीदी जा रही धान की क्वालिटी तथा तुलाई के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने किसानों से संवाद करते […]

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जबलपुर नगर जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए गठित इस नई समिति में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची के अनुसार जिला […]

देवास: देवास जिले में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा ऐप्स के माध्यम से युवाओं से संगठित रूप से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन साइबर” के तहत […]

अम्मान, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जॉर्डन की यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं। यह तीन देशों के महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे का दूसरा चरण है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के […]

मुलताई:मुलताई अमरावती रोड पर कृषि मंडी की टीम द्वारा सोमवार रात करीब 10:30 बजे वाहनों की जांच के दौरान बिना मंडी टैक्स जमा किए मक्का लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्रक को जप्त कर मंडी टैक्स का 5 गुना अर्थदंड जमा कराकर ट्रक को छोड़ा है। जो कि बोरदेही […]

नयी दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना(मनरेगा) का नाम बदलना मोदी सरकार की सनक का परिणाम है और ऐसा कर वह गरीबों के हक मार रही है।श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों […]

नयी दिल्ली: गोवा के एक नाइटक्लब के सह-मालिक लूथरा बंधुओं को मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां हाल ही में एक भीषण आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी।आगजनी की घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। गिरफ्तारी के बाद […]

अबू धाबी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर और राजस्थान के कार्तिक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं।यहां एतिहाद एरिना में मंगलवार को हुए आईपीएल […]

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के अंतर्गत गठित संसदीय समिति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया। इस समिति का गठन न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर बेहिसाब नकदी मिलने के बाद शुरू की गई महाभियोग कार्यवाही के संबंध […]

छतरपुर: खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर देखने को मिला। शहर की सटई रोड स्थित गल्ला मंडी में खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।किसानों का […]