जबलपुर: जिले में हुए लगभग 30 करोड़ रुपए के धान घोटाले के बाद अब आगामी धान उपार्जन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर रूप से तैयारी कर रहा है। हाल ही में पदभार ग्रहण किए नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने विगत दिनों पत्रकारों से चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था […]
जबलपुर: सुकरी मंगेला रेलवे स्टेशन में उप्रदव कर स्टेशन मास्टर से मारपीट करने वाले दो आरोपी छुट्टू उर्फ रामेश्वर पटेल व गनाराम पटेल को जेएमएफसी सुश्री उर्वशी सूर्यवंशी की अदालत ने कोर्ट उठने तक की सजा से दंडित किया। इसके साथ ही दोनों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना भी […]
जबलपुर: माचिस मांगकर युवक व उसके भाईयों के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी जित्तू ठाकुर को अदालत ने दोषी करार दिया है। जेएमएफसी शुभांगी पालो दत्त की अदालत ने आरोपी को एक साल के सश्रम कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया […]
जबलपुर/मंडला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह दिन 168 साल पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ छेड़े गए उस संघर्ष की याद दिलाता है, जिसने रानी दुर्गावती की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा […]
आशीष कुर्ल भोपाल: मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति का मुद्दा पिछले एक दशक से उपेक्षा और पक्षपात की भेंट चढ़ा हुआ है, जिससे राज्य की नौकरशाही हताश और निरुत्साहित है। प्रशासनिक सिद्धांतों के अनुसार वेतन वृद्धि में देरी हो सकती है, परंतु समय पर पदोन्नति कर्मचारी मनोबल बनाए रखने […]
इंदौर: बुधवार रात से लापता हुए 8 वर्षीय राजवीर मालवीय का शव गुरुवार सुबह बरामद हो गया। मायाखेड़ी क्षेत्र के ओमेक्स सिटी के पास बुधवार देर रात तेज बारिश के बीच वह नाले के तेज बहाव में बह गया था। अंधेरा और पानी का जोर होने के कारण रातभर उसकी […]
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवां बायपास के आगे बबलू ढाबा के सामने आज सुबह नौ बजे दो ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। केबिन क्षतिग्रस्त होने से घण्टों लाश उसमें फंसी रही। प्रारंभिक जांच […]
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर नहर में लापता युवक की लाश उतराती मिली। पुलिस ने बताया कि प्रवीण पटैल निवासी ग्राम सहसन ने सूचना दी कि उसके रिश्ते का भाई आजाद पटैल 36 वर्ष, बीती रात घर नहीं आया था। आजाद पटैल का शव नुनसर में नहर के पानी में […]
खण्डवा: जिले के सरकारी स्कूलों के 50 मेधावी विद्यार्थी 22 से 26 सितम्बर तक भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एनसीईआरटी परिसर में आयोजित उद्यमशीलता रोमांच शिविर में भाग लेंगे। इनका चयन जिला स्तरीय वोकेशनल स्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।यह शिविर कक्षा 11वीं और 12वीं के […]
ग्वालियर: सर्वजन न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति शरद द्विवेदी द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुये स्नेह लता उपाध्याय को राष्ट्रीय सह सचिव, उमा कोटिया,श्याम बाई प्रजापति को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है! इनकी नियुक्ति पर डॉ महेश पटेल, प्रवीण मिश्रा, रुपेश खरे, संजय प्रेम जोशी, अशोक शर्मा, […]