भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए अबकी बार चार सौ पार: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

धार । शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने अनुसूचित जनजाति समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर आगामी चुनाव को लेकर हमारी कार्ययोजना – तैयारियों व अन्य सांगठनिक विषयों पर चर्चा की तथा सुझावों का आदान-प्रदान किया। बैठक में अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम भारत माता व पितृ पुरुष सहित जनजाति महापुरुष जननायकों के चित्रों पर माल्यापर्ण किया।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय संगठन ने धार महू लोकसभा चुनाव क्षेत्र से एक जनजाति समाज की सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया यह आप सभी जनजाति समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमे गर्व है की हम भाजपा के कार्यकर्ता है विश्व की सबसे बड़े दल व विश्व के नेता नरेंद्र मोदी इस पार्टी के नेता है । किसी विशेष विचारधारा के तहत कार्य कर रहे है सत्ता के लिए नही । राष्ट्रीय विचार धारा व भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए अबकी बार चार सौ पार करेंगे।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,लोकसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, संयोजक प्रभु राठौर,जिला प्रभारी श्याम बंसल,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,विधायक कालू सिंह ठाकुर मंचासीन थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वारा सेना रिटायर्ड मेजर डावर का सम्मान किया गया।

बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल,जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़,जयराम गावर लालसिंह बर्मन,संजय बघेल,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,शिवराम कन्नौज मोर्चा जिला महामंत्री राजू मकवाना,जिला मंत्री जमुना भूरिया,लक्षण पटेल,करण सिंह सहित जनजाति समाज के प्रमुख 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वीरेंद्र सिंह बघेल आभार शैलेंद्र सिंह अलावा ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारीसे संजय शर्मा ने दी।

Next Post

हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गयी अफीम बरामद की

Fri Apr 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मंदसौर पुलिस द्वारा विगत दिवस हुये वृद्ध महिला के अंधे कत्ल का किया गया पर्दाफाश   मंदसौर। दिनांक28.03.24 को थाना पिपलियामंडी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लसुडिय़ा राठौर में वृद्ध महिला की हत्या कर दी […]

You May Like

मनोरंजन