आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

बड़वानी, (नवभारत)।

कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से 11 अक्टूबर तक शक्ति सम्मान अभियान चला रहा है। जिले में परियोजना स्तर पर आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम किए गए। जिला स्तर पर वन स्टॉप सेंटर में बालिकाओं को आत्म रक्षा तथा साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षक रत्ना भावसार ने आत्म रक्षा के तरीके बताए, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में हमला होने पर जोर से चिल्लाना लाभकारी होता है, वहीं एकांत क्षेत्र में हमलावर पर प्रहार किया जाना जरुरी हो जाता है। लड़कियों पर हमले की स्थिति में बचाव के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा पर जिला रिसोर्स पर्सन नाजनीन खान ने बताया कि अनजाने लोगों से जानकारी सांझा करना तथा अनजानी लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। मोबाईल का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सशक्त वाहिनी पंजीयन किया गया। कन्या माध्यमिक शाला की आत्म रक्षा में प्रशिक्षित बालिकाओं के साथ सशक्त वाहिनी पंजीयन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग में किशोर सशक्तिकरण जिला समन्वयक शैलेश बैरागी ने बताया कि सशक्त वाहिनी में पंजीकृत बालिकाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग किया जाएगा।

Next Post

जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू: उमर अब्दुल्ला

Wed Oct 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email श्रीनगर, 09 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के संभावित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में पिछले आठ से 10 वर्षों में लोकतंत्र के लिए चुनौतियों के बावजूद चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं को बुधवार को धन्यवाद दिया […]

You May Like