दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज

देवास। शहर में रविवार को दुष्कर्म के मामलों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बगैर अनुमति के प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्थानीय जवाहर चौक पर हुआ, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नितेन्द्र दर्शन सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, विश्वजीतसिंह चौहान, प्रदीप चौधरी, पंकज वर्मा, वसीम हुसैन सहित 10 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 125, 223 और 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के कारण यह कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और न्याय की मांग की।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की सुरक्षा और महिलाओं की इज्जत के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के दमनकारी कदम से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

 

पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई के तहत सभी संबंधित नेताओं पर मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Post

जन स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज का दृष्टिकोण: नड्डा

Mon Oct 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए “संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज” का दृष्टिकोण अपनाती है जिसमें […]

You May Like

मनोरंजन