महिला के कब्जे से 5-5 सौ के पन्द्रह हजार नकली नोट जप्त

मामला दर्ज, मुख्य सरगना फरार, तलाश में जुटी जियावन पुलिस

सिंगरौली : देवसर बाजार में व्यापारियों को झासा देकर नकली नोट चलाने वाली एक शातिर महिला को जियावन पुलिस हिरासत में लेते हुये उसके कब्जे से 5-5 सौ के पन्द्रह हजार नकली नोट बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महिला सहित उसके प्रेमी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जियावन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवसर नगर के कुछ व्यापारियों को एक महिला के हाव भाव एवं खरीदारी को लेकर शक हुआ। इसकी जानकारी जियावन पुलिस को दी गई।

जहां जियावन पुलिस ने मौके से पहुंच महिला को अपने कब्जे में लेते हुये पूछतांछ करते हुये 5-5 सो रूपये के पन्द्रह हजार नकली नोट बरामद कर लिया। पुलिस ने हिरासत के दौरान महिला सुषमा कोरी निवासी पडऱा सीधी उम्र करीब 26 वर्ष ने पुलिस के समक्ष नकली नोट के कारोबारों का चिठ्ठा खोली है। पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी कलकत्ता का है और वह फरार हो गया है।

आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर सूत्र बता रहें हैं कि कल महिला ने कई 5-5 सौ के नोटो को देवसर बाजार में खपा भी चुकी है। इसके पहले आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी ने किन-किन नगर-कस्बों में नकली नोट खपाई है। विवेचना के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

Next Post

चुनाव के पहले अवैध हथियारों के साथ धराए 10 बदमाश

Fri Apr 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   14 कट्टे, 1 पिस्टल, 15 कारतूस जप्त   जबलपुर: लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध फायर आम्र्स के साथ 10 बदमाशों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 14  देशी […]

You May Like

मनोरंजन