सामग्रियों के खरीदी का दस्तावेज खंगालने पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम

मामला महिला एवं बाल विकास विभाग का

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 31 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के 15 सौ आंगनवाड़ी केन्द्रों में करीब 5 करोड़ रूपये कीमत के बर्तन खरीदी में गड़बड़ी किये जाने का मामला जोर पकड़ा हुआ है।

आज ईओडब्ल्यू की टीम अचानक जिला मुख्यालय बैढ़न के डीपीओ आईसीडीएस ऑफिस में पहुंच दस्तोवजों को खंगाल रही थी। जहां पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू निरीक्षक मोहित सक्सेना के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग में पहुंची। जहां करीब 15 सौ 50 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चम्मच, जग व थाली समेत अन्य बर्तनों के नाम पर करीब 4 करोड़ 98 लाख रूपये की खरीदी में व्यापक गोलमाल करने की शिकायत हुई है। निरीक्षक ने इस बात की पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर खरीदी संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की मांग की जा रही है। फिलहाल डीपीओ मुख्यालय से बाहर है।

Next Post

हिरासत में 2 साल से फरार 60 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश

Fri Jan 31 , 2025
राजस्थान उज्जैन पुलिस को थी तलाश, क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता   उज्जैन। 2 साल से फरार चल रहा है 60 हजार के इनामी बदमाश की राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस को तलाशी जिसे गिरफ्तार करने में उज्जैन क्राइम ब्रांच को सफलता मिली है। बदमाश 25 लाख की ड्रग्स […]

You May Like