
हरदा, 04 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में जिला पंचायत के एक सदस्य पर 21 वर्षीय एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जनपद सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर एक 21 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती मजदूरी का काम करती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवती ने अपने परिजनों के साथ हरदा महिला थाने में जाकर आरोपी हरदा जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इधर, हरदा महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को कल गिरफ्तार कर हरदा न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।