जबलपुर: लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का तूफानी प्रचार अभियान चल रहा है। सभी दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मप्र का दौरा शुरू करने वाले है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों का दौर चल रहा है। 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जबलपुर दौरा प्रस्तावित है। रोड शो की भी तैयारी है। जबलपुर से पूरे महाकोशल को साधने की तैयारी है।
जीत का मंत्र देने के साथ नड्डा भर गए जोश
विदित हो कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जबलपुर आए थे उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें भी ली। अ राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। नड्डा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में जोश भरन के साथ उन्हें जीत का मंत्र दे गए।
रूट पर चल रहा मंथन
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरो को लेकर बैठकों के साथ रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही रोड से का रूट कहां से कहां तक होगा इस पर भी मंथन चल रहा है। एक से दो दिन में तय कर लिया जायेगा।