शक्कर में लिवाली, खाद्य तेलों में नरमी, दलहन मजबूत, दालों में घट-बढ़, चावल सामान्य

इंदौर, 13 सितंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर मांग रही। खोपरा बूरा मजबूत बताया गया। खाद्य तेलों में नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा होकर बिका। तिलहन में मजबूती रही। दलहन मजबूती लिए रहे, जबकि दाल में घट-बढ़ हुई। चावल में उठाव बना रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। साबूदाना में कामकाज बढ़ा रहा। खोपरा गोला दिसावरी मजबूती से ऊंचा रहा।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली सुस्ती से नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड में मंदा दर्ज किया गया। तिलहन में सरसों में खरीदी सुधार लिए रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में दाल मिलों की मांग से मजबूती रही।‌ दालों में मांग सुस्त पड़ने से भाव घट-बढ़ लिए रहे। आज मसूर दाल सस्ती तथा उड़द दाल महंगी बिकी। चावल में मांग बनी बताई गई।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 5.25 अरब डॉलर बढ़कर 689.24 अरब डॉलर पर

Fri Sep 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई 13 सितंबर (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 06 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार […]

You May Like