निगम ने खतरनाक मकान हटाया


इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में चिन्हित खतरनाक और जर्जर मकानों पर रिमूवल कारवाई अभियान में सीतलामाता बाजार का एक मकान गिराया गया। यह कच्चा मकान 9 सौ वर्गफुट पर स्थित था।नगर निगम जोन 02 के भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, निरीक्षक अतीक खान ने आज खतरनाक मकान हटाने की मुहिम के तहत वार्ड 69 में कारवाई की। सीतलमाता बाजार स्थित मकान नंबर 42 के नौ सौ वर्गफुट बने जर्जर भवन पर रिमूवल कार्यवाही की गई।

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शहर के सभी खतरनाक मकान हटाने की कारवाई के सभी झोनल अधिकारियों को निर्देश दिए है। उसी के तहत आज सीतलामाता बाजार में निगम अधिकारियों ने उक्त कारवाई की गई है। निगम द्वारा सभी संबंधित मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किए है। उक्त मकान झांकी मार्ग में स्थित होकर खतरनाक अवस्था में था , जिसके कारण दुर्घटना हो सकती थी।

Next Post

घरेलु से छोटे गैस सिलेंडर में कर रहा था रिफिलिंग

Fri Sep 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email प्रशासन ने दुकान पर की छापामार कार्रवाई 6 सिलेंडर किए जब्त, आरोपी पर प्रकरण दर्ज इंदौर:मूसाखेड़ी मेन रोड स्थित दुकान से एक व्यक्ति द्वारा अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था. प्रशासन ने कार्रवाई […]

You May Like

मनोरंजन