उपचुनाव में मतदान 41.32 प्रतिशत रहा
नवभारत न्यूज
इंदौर। नगर निगम के वार्ड 83 के उपचुनाव में जितने मतों से भाजपा जीती थी, उतने मत आज वोटिंग में डले है। आज उपचुनाव में मतदान का 41.32 प्रतिशत रहा है। मतगणना 13 दिसंबर को होगी।
नगर निगम के वार्ड 83 के उपचुनाव का आज मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और मतदान तय समय से शुरू होकर निर्धारित समय शाम 5 बजे बंद हो गया। 31 मतदान केंद्रों पर कही भी भीड़ नजर नहीं आई। इक्का दुक्का मतदाता ही हर बूथ पर नजर आए। मतदान को लेकर मतदाताओं कोई उत्साह देखने में नहीं आया।
ध्यान रहे कि दिवंगत पार्षद कमल लड्डा उक्त वार्ड से 8600 मतों से चुनाव जीते थे। लेकिन आज उनकी जीत जितना ही मतदान का आंकड़ा पहुंचा है। कुल 21 हजार 650 मतदाताओं में से 10 हजार मतदाताओं ने भी अपने मत का उपयोग नहीं किया।
मतदान के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, पार्षद राजू भदौरिया , अरविंद बांगडी, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे , महेंद्र रघुवंशी, दिलीप मेहता,अमन बजाज , बिट्टू शर्मा, दिलीप कुदल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी हर बूथ पर मजमा लगाए बैठे थे। वही भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी नदारद थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सिर्फ विधायक मालिनी गौड़ और उनके पुत्र एकलव्य गौड़ और उनके समर्थक पार्षद पति रामबाबू राठौर , शंकर यादव जैसे कुछ लोग ही नजर आए।
मतगणना 13 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में होगी और उसी दिन परिणाम घोषित होगा।