झरने के पानी में डूबा युवा, तलाश जारी

सीहोर, 08 सितंबर (वार्ता) भोपाल जिले की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज क्षेत्र में स्थित एक झरने के पानी में भोपाल का युवा डूब गया, जिसे रविवार देर शाम तक खोजने के प्रयास किए गए। उसके साथ मौजूद चार व्यक्ति सकुशल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल के निजी अस्पताल के डॉक्टर कृष्णन अय्यर का 28 वर्षीय पुत्र अश्विन कृष्णन अय्यर रविवार की सुबह दो महिला डॉक्टर कोशिकी जैन और आकांक्षा और दो पुरुष डॉक्टर आयुष सोहानी तथा अभिषेक सिंह के साथ शाहगंज स्थित दिगंबर झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर दो बजे के लगभग डॉक्टर दोस्त झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान अश्विन कृष्णन और एक महिला डॉक्टर गहरे पानी में चले गए। पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर जैसे-तैसे किनारे आ गई, लेकिन अश्विन गहरे पानी में चले जाने के कारण दोस्तों के सामने ही नजरों से ओझल हो गया।

मामले की जानकारी मिलने पर शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि डूबे हुए युवक अश्विन की तलाश गोताखोरों की मदद से शाम तक करवायी गयी, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं लग सका। इस संबंध में शाहंगज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि भोपाल पांच दोस्तों में से एक का पता नहीं चल सका और शेष चार व्यक्ति सकुशल हैं।

Next Post

चुनाव देखकर धड़ा धड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन :शिवराज सिंह चौहान

Sun Sep 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रांची, 08 सितम्बर (वार्ता) भाजपा के झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री सिंह आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि […]

You May Like