जबलपुर: जिले के वेयरहाउसों की जांच करने के लिए देवास की टीम सोमवार को शहर पहुंची। चार सदस्य टीम ने जिले के अनेक वेयरहाउसों में पहुंचकर जांच करते हुए वेयरहाउस के अंदर रखे स्टॉक को भी बारीकी से परखा। इस दौरान धांधली पकडऩे जांच पड़ताल की गई।गौरतलब है कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी होने के बाद वेयरहाउस के अंदर किए गए फसल के भंडारण में जांच के समय कई बार धांधली और गड़बडिय़ां सामने आती हैं। जिसके लिए भोपाल द्वारा गठित देवास की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को घंटों तक विभिन्न वेयरहाउस में पहुंचकर जांच की तथा वेयरहाउसों में रखे हुए स्टॉक और खरीदी हुई ऑनलाइन चढ़ी हुई मात्रा की जानकारी इक_ी की है। इसके अलावा टीम ने वेयरहाउस में रखे हुए अनाज का भौतिक रूप से सत्यापन भी किया।
वेयरहाउसों का हो रहा लेखा- जोखा तैयार वेयरहाउस में जिले की अधिकारियों द्वारा समयसमय पर जब निरीक्षण या जांच की जाती है तो कई प्रकार की गड़बडिय़ां सामने आती हैं। वहीं पिछले साल भी धान,गेहूं और मूंग खरीदी मामले में भी वेयरहाउस के अंदर रखे हुए फसल पर बड़ी धांधली मिली थी। जिसके लिए अब देवास के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम जिले में पहुंचकर सभी वेयरहाउस में जांच कर रही है। जांच करने के बाद यह टीम वेयरहाउसों का लेखा-जोखा तैयार करके भोपाल मुख्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
सामने आ सकती हैं गड़बडिय़ां
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्र बनाकर वेयरहाउस के अंदर अनाज को भंडारित तो कर दिया जाता है। कई बार वेयरहाउस संचालकों और समिति प्रबंधकों द्वारा अमानक, घुना हुआ और सड़ा हुआ अनाज खरीद लिया जाता है और उसको वेयरहाउस के अंदर भंडारित कर दिया जाता है। वहीं अब भंडारित वेयरहाउस में टीम द्वारा जांच करने के बाद बहुत सी गड़बडिय़ां उजागर हो सकती हैं। समाचार लिखे जाने तक देवास की टीम देर रात तक पाटन के क्षेत्र वेयरहाउस में जांच कर रही थी।