राठौर समाज समाजोपयोगी कार्य कर रहा है: यादव

भोपाल, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा को आज उज्जैन में हो रहे समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ यादव ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अधिवेशन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि राठौर समाज अनेक समाजोपयोगी कार्यों में संलग्न है। मुख्यमंत्री ने राठौर महासभा के सदस्यों से उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही जंतर-मंतर, त्रिवेणी संग्रहालय, आब्सर्वेटरी और साइंस सिटी देखने का भी आग्रह किया। अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब एक हजार प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे हैं।

Next Post

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब के कार्य प्रशंसनीय: यादव

Sun Sep 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कहा कि रोटरी क्लब के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रकल्पों की सराहना की। डॉ […]

You May Like

मनोरंजन