० सांसद ने कुचवाही, सेमरिया, बरमबाबा एवं सीधी नगर मंडल के विभिन्न केन्द्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को दी समझाइस
नवभारत न्यूज
सीधी 31 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं संगठन पर्व के अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कुचवाही, सेमरिया, बरमबाबा एवं सीधी नगर मंडल के विभिन्न बूथ केन्द्र पर पहुंचकर सदस्यता अभियान के महत्व, सदस्यता कैसे करनी है को विस्तार से समझाया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र के संयोजकों का माल्यार्पण कर सांसद डॉ.मिश्रा ने अभिनंदन किया।
विभिन्न बूथ समितियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व हमें एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इस अवसर के माध्यम से हम नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाते हैं। इसके साथ ही यह आप सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि देश को विकसित और दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए हर पोलिंग बूथ को भाजपा मय शत-प्रतिशत करना है। जिसका कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों ने शानदार तालियां बजाकर और भारत माता की जयए डॉ.राजेश मिश्रा जिंदाबाद के नारों से अभिनंदन किया। लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा का बरमबाबा मंडल के बूथ क्रमांक 107 सरेठी में गाजे-बाजे के साथ अभिनंदन हुआ और लाडली बहनों ने कलश दिखाकर अभिनंदन किया।
सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि 880000 2024 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके 2 सितंबर की शाम 5 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का हिस्सा बने। पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदस्यता ग्रहण करेंगे उसके पश्चात पूरे देश के लिए यह ऐप्स खुल जाएगा। सदस्यता की बूथ स्तरीय कार्यशाला को सांसद प्रतिनिधि डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, रामराज गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, संतोष पाण्डेेय, डॉ.मनोज सिंह परिहार, विनोद सिंह, उमेश यादव, प्रभा शंकर शर्मा, मुगलेश जायसवाल, विनोद सिंह परिहार, तुषार धर द्विवेदी, वंश राखन सिंहए सरोज सिंह, गंगा यादव, राजरखन सिंह, विनोद कुशवाहा, प्रदीप सिंह, रामप्रताप सिंह, संत कुमार जायसवाल, के.के.तिवारी, वीर चंद, भांजा पाण्डेय, पुष्पराज मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच उपस्थित रहे।
००
5000 सदस्य बनाने पर कराई जायेगी हवाई यात्रा
विभिन्न मंडलों के शक्ति केन्द्रो की कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेरे रेफरल कोड या लिंक के माध्यम से 5000 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाएंगे उसे चिन्हित करके मैं हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा कराऊंगा। जिससे कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया।
००
हो ऐतिहासिक सदस्यता: धर्मेन्द्र
जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता ऐतिहासिक उत्साह और भव्यता के साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होते हुए हर व्यक्ति को सदस्य बनाने की अभियान अभियान में जुट जाए।
०००००००००००००००