भारतीय महिला टेटे खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

पेरिस 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला टेबल टेनिस (टेटे) खिलाड़ी भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल की जोड़ी शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में टेबल टेनिस महिला युगल 10 स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गयी।

भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया की जून या और मून एस ने 3-1 से हराया। भाविना पटेल और सोनलबेन की जोड़ी पहले दो गेम हार गयी। 39 मिनट तक चले मैच में कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 5-11, 6-11, 11-9 और 6-11 से हराया।

टोक्यो पैरालिंपिक की रजत पदक विजेता भाविना और उनकी जोड़ीदार सोनलबेन ने तीसरे गेम में बढ़त बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए 11-9 से गेम जीत लिया। हालांकि दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने चौथा गेम 11-6 से अपने नाम कर मैच जीत लिया।

Next Post

अवनि पैरालिंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

Fri Aug 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लखेरा शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग एसएच1 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली […]

You May Like