अवनि पैरालिंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

पेरिस 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लखेरा शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग एसएच1 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

भारतीय निशानेबाज ने फाइनल में 249.7 का स्कोर बनाकर एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड दर्ज किया और अपने 249.6 पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। अवनि ने पिछला रिकॉर्ड टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में अपने ओलंपिक पर्दापण में बनाया था।

आज खेले गए फाइनल मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने दक्षिण कोरिया की ली युनरी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। युनरी ने 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता और भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल 228.7 के फाइनल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। यह पहली बार था जब भारत ने पैरालंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा में दो पोडियम स्थान हासिल किए।

अवनि ने कहा ”अपने देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतना और अपने खिताब का बचाव करके बहुत अच्छा लग रहा है। पोडियम पर मोना अग्रवाल का पहुंचना बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

अवनि भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया के बाद खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय एथलीट हैं।

Next Post

पैरालंपिक निशानेबाजी में अवनि ने स्वर्ण , मनीष ने रजत और मोना ने जीता कांस्य पदक

Fri Aug 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक खेलों 2024 में निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक , पुरुष निशानेबाज मनीष नरवाल ने रजत पदक एवं महिला निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कांस्य […]

You May Like