मास्को आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या 144 हुई

मास्को, 30 मार्च (वार्ता) मास्को के क्रॉकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट पर किये गये आतंकवादी हमलों में 695 लोग हताहत हुये थे जिनमें से 144 की मौत हो गयी है।

रूस के आपात मंत्रालय (इमरकोम) के मुख्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इमरकोम ने बताया कि 30 मार्च की सुबह छ बजे की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी हमले में 695 लोग (इनमें 15 बच्चे हैं ) हताहत हुये थे। इस वारदात में 144 लोगों ( इनमें पांच बच्चे हैं ) की मौत हो गयी है।

Next Post

खंडेलवाल, चंदोलिया ने किया संयुक्त प्रचार

Sat Mar 30 , 2024
नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाँदनी चौक से प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल एवं उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रचार किया और कहा कि बेहतर भविष्य एवं ढाँचागत विकास के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को […]

You May Like