राजनाथ सिंह बने भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति गठित की है।

पार्टी ने आज यहां यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को भाजपा घोषणापत्र समिति का संयोजक और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है।

घोषणापत्र समिति के अन्य सदस्य – अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, किरन रिजीजू, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुनराम मेघवाल, हिमंतविश्व शर्मा, भूपेंद्र पटेल, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओरांव, रवि शंकर प्रसाद, विनोद तावड़े, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश धनखड़, राजीव चंद्रशेखर, राधामोहनदास अग्रवाल, मनजिंदरजीत सिंह सिरसा, अनिल एंटनी और तारिक मंसूर शामिल हैं।

Next Post

हृदयगति रूकने से हुई मुख्तार की मौत

Sat Mar 30 , 2024
बांदा 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिला कारागार में निरूद्ध रहे बाहुबली नेता माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है और सदमे के साथ हार्ट अटैक मृत्यु […]

You May Like