यादव 25 अगस्त को पन्ना आयेंगे

पन्ना, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 25 अगस्त को पन्ना आगमन होगा।
डॉ यादव यहाँ सुप्रसिद्ध बलदाऊ जी मंदिर में आयोजित होने वाले हलषष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत व पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने बैठक कर कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सहित सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में चर्चा की।
मालूम हो कि पन्ना नगर का श्री बलदेव जी मंदिर देश के विशिष्ट मंदिरों में से है। इसको देखने दूर-दूर से प्रतिवर्ष हजारों यात्री आते हैं। महाराजा रूद्र प्रताप पन्ना राज्य के दसवें नरेश थे। उन्हें स्थापत्य कला में विशेष अभिरूचि थी। उन्होंने ही इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया था।

Next Post

पंपावती नदी अपने पूरे उफान पर।

Fri Aug 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेटलावद। क्षेत्र की पंपावती नदी उफान पर तो सभी छोडी बडी नदियों में पानी की आवक हुई तो वहीं भ्रष्टाचार की पोल खोलती माही नहर अधिक पानी का दबाव नहीं छेल पाई और फुट गई। बीती रात […]

You May Like