सिद्धार्थ बुंदेला सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

छतरपुर, 29 मार्च  मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बसारी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला के पुत्र सिद्धार्थ सिंह बुंदेला सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।
डॉ यादव और श्री शर्मा ने इन नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में श्री बुंदेला के अलावा सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष अवध अवस्थी, मुराद अली, देवेंद्र प्रताप सिंह दिल्लू राजा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन दुबे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पप्पु राजा, डॉ महेश सैनी, पंकज गुप्ता, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ओमशरण पटेल सहित 250 से अधिक कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता है। इन सभी ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Next Post

मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, भण्डारण और परिवहन पर सख्ती से रोक लगायी जाये: संभागायुक्त

Fri Mar 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर, 29 मार्च  मध्यप्रदेश के इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई बैठक में निर्देश दिये हैं कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, भण्डारण और परिवहन पर सख्ती […]

You May Like

मनोरंजन