कर्नाटक में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, ममता के इस्तीफे की मांग

बेंगलुरु 17 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की निंदा करते हुए शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

सुश्री करंदलाजे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह मामला बेहद दुखद है। संसद में हालांकि आपराधिक संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गयी है, लेकिन कई राज्य इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं। पश्चिम बंगाल के संदेशखली मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए था, फिर भी उन्होंने उनका समर्थन किया। इस नरमी ने दूसरों को समान अपराध करने का आत्मविश्वास दिया है।”

उन्होंने मौजूदा घटना पर विलंब से प्रतिक्रिया देने के लिए बनर्जी की आलोचना की और कहा “इस मामले में सुश्री बनर्जी 3-4 दिनों तक चुप रहीं। जब तक अदालत ने हस्तक्षेप नहीं किया, तब तक मामला सीबीआई को नहीं सौंपा गया। हम उनके इस्तीफे और पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।”

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल कार्रवाई एवं जवाबदेही की मांग की गयी तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों को और अधिक सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Next Post

ग्लोबल साउथ की प्राथमिकता जन केन्द्रित विकास मार्ग को अपनाना होनी चाहिए: सीतारमण

Sat Aug 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 17 अगस्त (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि विकास कई आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सबसे अच्छा समाधान है तथा ग्लोबल साउथ की प्राथमिकता जन-केंद्रित विकास मार्ग को अपनाना होनी चाहिए। […]

You May Like