बंगलादेश में अज्ञात हमलावरों के हमले में 100 लोग घायल

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश के हबीगंज जिले में अज्ञात हमलावरों के हमले में 100 से अधिक लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमलावारों ने शुक्रवार की शाम हमला किया और करीब 20-30 दुकानों में लूटपाट की। हमलों में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने संदेह जताया है कि स्थानीय मस्जिद में नये इमाम की नियुक्ति के कारण यह घटना हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए सेना और सीमा रक्षकों से भी मदद की गुहार लगायी। फिलहाल स्थिति में सुधार है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

Next Post

बंगलादेश: यूनुस ने राष्ट्राध्यक्षों को ढाका आने का दिया निमंत्रण

Sat Aug 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से शीघ्र ढाका आने का आग्रह किया है। प्रोफेसर यूनुस ने शनिवार को भारत द्वारा वर्चुअली आयोजित “थर्ड वॉयस […]

You May Like

मनोरंजन