मध्यप्रदेश में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

 

भोपाल, 16 अगस्त. मध्य प्रदेश में बैंक अधिकारियों- कर्मचारियों के खुशखबरी है। त्यौहारों से पहले राज्य की मोहन यादव सरकार ने बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

राज्य सरकार ने 19 अगस्त और 26 अगस्त को बैंक कर्मियों के लिए अवकाश स्वीकृत किया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत दिया गया है।

इसके अलावा 19 और 26 अगस्त को सामान्य प्रशासन विभाग मप्र शासन द्वारा सामान्य सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। यह छुट्टी मध्य प्रदेश के भीतर संचालित सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों पर लागू होगी।

Next Post

शिवराज सिंह चौहान ने अपने दोनों मंत्रालयों की संयुक्त बैठक को किया सम्बोधित

Fri Aug 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दोनों मंत्रालयों की एक संयुक्त बैठक बुलाई. इस बैठक की खास बात यह थी की इस बैठक में दोनों मंत्रालयों के सफाईकर्मी-एमटीएस से […]

You May Like