यादव, शर्मा और हितानंद प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे

भोपाल, 14 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।

प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार यहां स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ध्वजारोहण करेंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे।

Next Post

21वीं सदी भारत की: शुक्ल

Wed Aug 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 14 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान-शान का प्रतीक है। जब तिरंगा लहराता है तो […]

You May Like

मनोरंजन