कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के पिता के प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा

० श्रद्धांजलि देने सभा में शामिल हुये विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एवं गणमान्य नागरिक

नवभारत न्यूज

सीधी 2 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के पिता स्वर्गीय दिवाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निज निवास बघवारी सीधी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला, सिंगरौली जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह, रुद्र प्रताप सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह, नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक, भाजपानेत्री पूनम सोनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजपा नेता रामजी सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, आकाश सिंह रिंकू, कांग्रेस उपाध्यक्ष व पार्षद विनोद मिश्रा, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, कांग्रेस महामंत्री नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह परिहार, महामंत्री ओंकार सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता आकाशराज पाण्डेय एवं पंकज सिंह सहित जिले के गणमान्य नागरिक पार्टी के पदाधिकारी और परिजनों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के आमंत्रित संतों गुरमीत सिंह ज्ञानी, सतनाम सिंह, सुनील सिंह और साथियों ने गुरुवाणी भजन-कीर्तन गायन किया। सभा का संचालन डॉ.राजकरण शुक्ला सरस द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की है।

००

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दूसरे अस्थि कलश वाहन को लोकार्पित कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा अपने पिता स्व.दिवाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में जिलेवासियों के लिए प्रदत्त दूसरे अस्थि कलश वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा पूर्व में भी जिलेवासियों की सेवा में एक अस्थि कलश वाहन दिया गया है जो लोगों की सेवा में लगा हुआ है। अस्थि कलश वाहन को लोकार्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने पिताजी की स्मृति में अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल पूर्व में ही की थी। पूर्व से एक वाहन जनता की सेवा में लगा हुआ है आज उनके द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर दूसरे वाहन को भी जनता की सेवा में समर्पित किया जा रहा है। अस्थि कलश वाहन लोकार्पण के समय कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के छोटे भाई जगत सिंह, दिवेश सिंह, अनिल सिंह सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

०००००००००००००००

Next Post

लोकार्पण के पहले धराशाई हुई एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल

Fri Aug 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 2 अगस्त, करोड़ो रूपये की लागत से बन रहे रीवा एयरपोर्ट में भ्रष्टाचार की पोल खुलने लगी है. रात में हुई रिमझिम बारिश से एयरपोर्ट की 50 फिट बाउंड्रीवाल धराशाई हो गई. जिसके बाद […]

You May Like