मध्यप्रदेश में 33 अभ्यर्थियों ने भरे 43 नाम निर्देशन पत्र

भोपाल, (वार्ता) लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में पहले चरण के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच आज 33 अभ्यर्थियों ने 43 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक पर देखी जा सकती हैं। श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र बुधवार 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक भरे जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 27 मार्च 2024

Wed Mar 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पंचांग 27 मार्च 2024:- रा.मि. 7 संवत् 2080 चैत्र कृष्ण द्वितीया बुधवासरे दिन 3/6, चित्रा नक्षत्रे दिन 2/36, व्याघात योगे रात 9/25, गर करणे सू.उ. 5/55 सू.अ. 6/5, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. —————————————————- […]

You May Like

मनोरंजन