मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 9 जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

भोपाल, 26 मार्च (वार्ता) कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों के 9 जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की है। इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उक्त नामों की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस द्वारा नियुक्त किये गये सभी जिला/ शहर कांग्रेस के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन में निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आज बताया है कि सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर शहर, अनोखी पटेल को भोपाल ग्रामीण, राजीव गुजराती को सीहोर जिला, मुकेश भाटी को उज्जैन शहर, मोहित रघुवंशी को विदिशा, पदमेश गौतम को मऊगंज, धर्मेश घई को मैहर, सुरेश झलके को पांर्ढुणा और नानेश चौधरी को बड़वानी जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया

Wed Mar 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चेन्नई 26 मार्च (वार्ता) शिवम दुबे 51 रनों की अर्धशतकीय तथा रचिन रविंद्र और ऋतुराज गायकवाड की 46-46 रनों की शानदार आतिशी पारी और उसके बाद गेंदबाज के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन