बेटे की करतूत से परेशान पूर्व विधायक गजाला लारी पहुंचीं थाने, 27 वर्षीय बेटी से अभद्रता और मारपीट का आरोप

कानपुर। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बेटे मंजर मुराद अहमद लारी पर अपनी 27 वर्षीय बेटी इंशा के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गजाला लारी के मुताबिक, उनका बेटा मंजर मुराद अहमद लारी उनके साथ-साथ अपनी बहन इंशा के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि बीती 24 नवंबर की रात बेटे ने इंशा के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने

न्यू जाजमऊ रोड निवासी गजाला लारी ने आरोप लगाया कि बेटे के व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बेटा लगातार उनके और उनकी बेटी के साथ अभद्रता करता है। जाजमऊ थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि गजाला लारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

.....

Next Post

विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की संसदीय रणनीति की समीक्षा की

Sun Nov 29 , 2026
नई दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से पहले पार्टी की संसदीय रणनीति की समीक्षा के लिए रविवार को यहां अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। […]

You May Like