मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर के बाहर एक गर्भवती महिला को बैठाकर ब्लड चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, हरनामपुर वार्ड नंबर 24 निवासी 22 वर्षीय ललिता बंसल को प्रसव के लिए करीब 8 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार दोपहर महिला को अस्पताल के बाहर ब्लड चढ़ाते हुए देखा गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल के आरएमओ डॉ. आरएन पांडेय ने सफाई देते हुए बताया कि महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की काफी कमी थी और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एंबुलेंस आने से पहले महिला और परिजन खुद ब्लड बैग लेकर वार्ड से बाहर आ गए थे। अब वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे
