जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर इलाके की 8 बड़ी चोरियों का पर्दाफाश किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम लगातार अज्ञात चोर की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने सभी घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा स्थित सुशीला परिसर में दबिश दी और राकेश विश्वकर्मा पिता नन्नूलाल विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने संजीवनी नगर क्षेत्र के 8 सूने घरों में चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कमरे में एक बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 20 लाख रुपये के जेवरात जब्त कर लिए हैं।
नयी दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया है कि दलबदल विरोधी कानून के तहत लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला होने तक नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा करने वाले पार्टी के 20 बागी […]