ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत अब एप से भी कर सकेंगे लोग

इंदौर. यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया. इस दौरान उन्हें बताया गया कि आम नागरिक इंदौर ट्रैफिक साथी एप के जरिए यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं और व्यवस्था सुधारने में सहयोग दे सकते हैं.

रीगल स्थित पुराने कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में विबग्योर स्कूल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई. यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक बोर्ड, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ ई-चालान की प्रक्रिया भी समझाई. विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, परिवारजनों और आसपास के लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

महारानी रोड की दो इलेक्ट्रिक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर. शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र महारानी रोड पर चोरों ने रात में दो इलेक्ट्रिक दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी एक लाख रुपए से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए. सुबह दुकान खोलने […]

You May Like