सुपर कॉरिडोर पर कार में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहे दो शाहरुख गिरफ्तार

इंदौर. सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की कार के आर्म रेस्ट बॉक्स से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है. पुलिस ने 1.50 लाख रुपए कीमत की ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल हुंडई आई 20 कार सहित कुल 6.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है.

क्राइम ब्रांच की टीम 24 नवंबर को गश्त और संदिग्धों की तलाश करते हुए सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो पिलर क्रमांक पी 154 के सामने सर्विस रोड पहुंची थी. यहां सफेद रंग की हुंडई आई 20 कार एमपी 09 डीएम 0177 खड़ी मिली, जिसमें दो युवक बैठे थे. पुलिस ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों घबराने लगे. संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई. इस दौरान आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी 15 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली. पुलिस ने देवास निवासी शाहरुख अब्बासी उम्र 32 साल और इंदौर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र निवासी शाहरुख कुरेशी उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि शाहरुख अब्बासी पांचवीं तक पढ़ा है और बेकरी में काम करता है, जबकि शाहरुख कुरेशी बीकॉम शिक्षित है और बकरों की खरीद बिक्री करता है. अब्बासी के खिलाफ वर्ष 2018 में देवास थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है. क्राइम ब्रांच थाने में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है. डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त की गई है. आरोपियों से सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है.

Next Post

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत अब एप से भी कर सकेंगे लोग

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर. यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया. इस दौरान उन्हें बताया गया कि आम नागरिक इंदौर ट्रैफिक साथी एप के जरिए यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं और व्यवस्था सुधारने में […]

You May Like