
नीमच। नीमच में सडक़ पर पैदल जा रहे मजदूर को अंधेरे में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 56 वर्षीय चांदमल पिता कारूलाल मीणा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिवार के मुखिया की मौत से घर में मातम पसर गया।
हादसा बुधवार शाम करीब 7 बजे नीमच के अरनिया कुमार के पास भ_ा क्षेत्र में हुआ। चांदमल पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गुरूवार सुबह जिला अस्पतालमें शव का पोस्टमार्टम किया गया। बघाना थाना क्षेत्र की घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर भागे वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
