भाजपा की प्रत्येक सफलता में कार्यालय परिवार के सदस्यों का अमूल्य योगदान: शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके इस प्रयास में भाजपा परिवार के सदस्य के तौर पर कार्यालय के कर्मचारी भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

श्री शर्मा ने यह बात यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्वच्छता कर्मी, किचन स्टाफ, वाहन चालक एवं अन्य समस्त सदस्यों के साथ होली मिलन में शामिल होकर गुलाल लगाते हुए कही। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने भी कार्यालय परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कर्मचारी चाहे स्वच्छता कर्मी हो या अन्य विभाग के कर्मचारी सभी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं और काम करने में समय को नहीं देखते हैं। पार्टी के कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी खासियत है कि वह कभी भी पार्टी के नाम का दुरुपयोग किसी काम के लिए नहीं करता। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार रोज बढ़ रहा है और सभी पार्टी के कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ अपने-अपने विभाग के कामों को पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किस तरह से काम करता है, यह अब विदेशों के लोग पता करने के लिए हमारे पार्टी कार्यालयों का भ्रमण कर रहे हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता श्री मोदी का परिवार है। भाजपा परिवारभाव के साथ कार्य करती है। हमारे भाजपा परिवार में काम करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी नहीं परिवार के सदस्य मानते हैं। हम सभी परिवार के सदस्यों के साथ सुख दुख में साथ खड़े रहते है। आप लोग भाजपा के स्टाफ न होकर असल में पार्टी के एंबेसडर हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितांनद ने कार्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अभी भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। हम सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं और लोकसभा चुनाव चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तरह इस चुनाव में भी सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ चुनाव कार्य को संपन्न कराएं। भाजपा परिवार के आप सभी सदस्य भी अपने-अपने मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करें और विकसित भारत के ऐंबेसडर बनें।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया एवं गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Next Post

अस्थि विसर्जन,दर्शन करने कोटेश्वर जा रहे राणापुर के यात्रियों की बस ग्राम तालनपुर में पलटी

Tue Mar 26 , 2024
घटना में 15 लोग हुए घायल कुक्षी।कुक्षी-आलीराजपुर रोड़ स्थित समीपस्थ ग्राम तालनपुर के पास मंगलवार सुबह 9.30 बजे झाबुआ जिले की राणापुर तहसील अंतर्गत ग्राम दोतड़,सुरोड़िया,सुथिया के ग्रामीण श्रद्धालुओं को राणापुर से लेकर अस्थि विसर्जन एवं तीर्थदर्शन के लिए नर्मदा तट स्थित कोटेश्वर जा रही बस क्र Mp45 zc 7154 […]

You May Like