जबलपुर। साइबर ठग रोज नए-नए पैंतरे अपना लोगों की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। शातिर ठगों ने अब पॉलिसी बंद करने और मोबाइल सिस्टम अपडेट करने का झांसा देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो युवकों को अपना शिकार बना 47 हजार 55 रुपये पार कर दिए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मदनमहल शिवनगर रानीपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रबल सिंह (27) के पास एक अज्ञात महिला का कॉल आया।
महिला ने पॉलिसी डीएक्टिवेट करने के नाम पर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी डालते ही उनके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। इसी प्रकार संजीवनीनगर धनवंतरीनगर निवासी मेडिकल शॉप कर्मी मुकेश कुमार मांझी (29) के मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का मैसेज आया। ओके करते ही उनका फोन हैक होकर रीसेट हो गया और खाते से 17 हजार 55 रुपये निकल गए।
