व्यापारी पर चाकू अड़ाकर लूट

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट पुल नंबर-1 के पास बिना नंबर की स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने एक किराना व्यापारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। पुलिस के अनुसार, स्टेशनगंज नरसिंहपुर निवासी अजय चावला (27) किराने की दुकान चलाते हैं। वे किसी काम से जबलपुर आए थे। पुल नंबर-1 के पास बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और रोकते हुए आगे स्कूटी अड़ा दी। बदमाशों में शामिल करीब एक युवक ने अजय के पेट पर चाकू अड़ा दिया। इसके बाद बदमाश उनके हाथ से मोबाइल और एक हजार रुपये नकद छीनकर सदर की तरफ भाग निकले।

Next Post

शासकीय राशन दुकान के गोदाम से गेहूं-चावल चोरी

Thu Nov 26 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पिपरिया कुशनेर स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गोदाम से अज्ञात चोर सरकारी अनाज पार कर ले गए। पुलिस ने बताया कि ग्राम टगर महगवां निवासी संदीप काछी (33) पिपरिया कुशनेर की शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन हैं। हितग्राहियों को वितरण करने के लिए गेहूं […]

You May Like