नो पार्किंग के उल्लंघन करने पर 47 वाहनों पर हुई कार्यवाही

सिंगरौली। यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग सराफा तिराहा, बस स्टैंड अंबेडकर चौराहा बाजार क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे अपने वाहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही खड़े करें, ताकि आवागमन बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed Nov 25 , 2026
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा पुलिस चौकी अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बाबूजी साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी कर्सुआरजा, चौकी बंधौरा के रूप में हुई […]

You May Like