
औरैया। संविधान दिवस के अवसर पर समता, समानता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों का संदेश देने के उद्देश्य से आज 25 नवंबर को औरैया के बिधूना से दो दिवसीय संविधान जन जागृति यात्रा निकाली गई है। यात्रा की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से हुई।
पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह और बीपी निगम हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रवींद्र राजपूत रवि के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा बिधूना से कानपुर के कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क तक पहुंचेगी।
यात्रा के पहले दिन 25 नवंबर को बिधूना से शुरू होकर पूर्वा, दूजे बेला, याकूबपुर, रसूलाबाद और कहिंजरी होते हुए रूरा पहुंचेगी। यहां यात्रियों का रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 26 नवंबर को यात्रा रूरा से रवाना होकर शिवली, बेरी और बागपुर होते हुए कानपुर के कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन किया जाएगा।
