बिजली के खम्बे से टकराई बाइक एक की मौत दूसरा घायल

सतना: जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रुहिया गांव में मंगलवार को हुए बाइक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के ग्राम रुहिया में पंचायत भवन / मुख्य मार्ग के पास बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। जबकि कुछ लोगों के अनुसार एक तेज रफ्तार वाहन की बगल से टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों की पहचान नीरज यादव और रावेन्द्र के तौर पर हुई। सूचना मिलने पर बेला चौकी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू की।

Next Post

501 दीपों से जगमगाया सनातन धर्म मंदिर

Wed Nov 25 , 2026
ग्वालियर। कार्तिक पूर्णिमा पर सनातन धर्म मंदिर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में 501 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ। दीपों की दिव्य रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।सायंकाल आयोजित दीपोत्सव में 501 दीपों की […]

You May Like