501 दीपों से जगमगाया सनातन धर्म मंदिर

ग्वालियर। कार्तिक पूर्णिमा पर सनातन धर्म मंदिर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में 501 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ। दीपों की दिव्य रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।सायंकाल आयोजित दीपोत्सव में 501 दीपों की ज्योति ने मंदिर को अद्भुत आध्यात्मिक आभा प्रदान की। श्रद्धालुओं ने दीपदान की परंपरा निभाते हुए सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भगवान चक्रधर सहित सभी आराध्य देवी-देवताओं का विशेष श्रृंगार किया गया। आकर्षक वस्त्राभूषण और मनोहारी सज्जा से विग्रहों की दिव्य छटा देखते ही बन रही थी। राधा रसोई में तैयार विशेष भोग ठाकुर के चरणों में अर्पित किया गया। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीपोत्सव मनाते हैं। देव दीपावली समर्पण, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। आयोजन ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और सामूहिक धार्मिक सहभागिता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, शैलेंद्र बंसल पेठे वाले और अनुज महेश्वरी उपस्थित रहे। मंदिर परिवार की ओर से सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

Wed Nov 25 , 2026
मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय सेक्टरों में मजबूत लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखी गई और प्रमुख सूचकांक पौने दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1001 अंक ऊपर 83,436.89 अंक […]

You May Like