सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस लड़ेगी कृष्णबाग कॉलोनी के नागरिकों की लड़ाईः पटवारी

इंदौर: शहर में प्रशासन द्वारा कृष्णबाग कॉलोनी के मकान तोड़ने के विरोध में कांग्रेस ने 15 हजार लोगों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की. कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में कृष्णबाग कॉलोनी के नागरिकों की लड़ाई लड़ेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद उक्त बात कही.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार सुबह कृष्णबाग कॉलोनी में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ित नागरिकों से चर्चा की. पटवारी ने ऐलान किया है कि नागरिकों का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस लड़ेगी और इसका पूरा खर्च भी उठाएगी.

कृष्णबाग कॉलोनी के पीड़ितों का केस सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु संघवी और विवेक तन्खा लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ है. वहीं, पीड़ित लोगों ने कहा कि हम लोग 1 साल पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर अपने दर्द को लेकर गए थे. वहां से हमें भगा दिया गया था. हम लोग बीच में प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए भोपाल गए थे. उस समय हमें वहां पर पुलिस थाने में बैठा लिया गया था. पुलिस थाने से हमें रात को 3 बजे छोड़ा गया. क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया ने बिल्कुल साथ नहीं दिया. जब तोड़फोड़ हो रही थी, तब भी वे वहां पर नहीं आए. पीड़ित परिजन चर्चा के दौरान विपिन वानखेड़े , नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट, पार्षद राजू भदौरिया,अमन बजाज, कुणाल सोलंकी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।

मंत्री, विधायक चुप क्यो?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि गरीब लोगों ने घर झटके में तोड़ दिए गए. दूसरी ओर अवैध कॉलोनियां काटने वाले भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भूमाफियाओं के दबाव में काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने कार्रवाई को लेकर कैलाश विजयवर्गीय से लेकर सरकार तक तीखे सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि यह कैसी सरकार, यहां के कैसे मंत्री, विधायक और पार्षद है? जो 20-30 साल से बसे लोगों के मकान तोड़ने पर चुप क्यों है.

Next Post

10वीं-12वीं की फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Wed Nov 25 , 2026
इंदौर: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य एवं द्वितीय परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. इसके अनुसार, कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी और 12वीं की 17 फरवरी से शुरू होगी. दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 से दोपहर 12 […]

You May Like