आंखों में मिर्ची डालकर ज्वेलर्स से को 35 लाख की लूट

नरसिंहपुर। जिले में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक ओर उदाहरण सामने आया है। यहां एक ज्वेलर्स से 35 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी शॉप के संचालक की आंखों में मिर्ची झोंक दी। इस दौरान वो ज्वेलर से जेवरात लूट कर फरार हो गए।

यह घटनाक्रम शहर के रिपटा पुल के पास हुआ। अज्ञात आरोपियों ने गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी को टक्कर मारी, आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों से मारपीट भी की।

टक्कर मार कर छीना बैग

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह राजमार्ग स्थित अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे। तभी रिपटा पुल पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से वह गिर गए। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी गई। लाठी से मारपीट भी की। हमले में उन्हें सिर, पैर और हाथ में चोट आई है।

सौरभ ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में कई सारे जेवरात थे, जिसमें से कुछ सुधार के लिए आए थे। इन सभी की कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

शहर में हुई इतनी बड़ी लूट के बाद पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की दो टीमें भी बनाई गई हैं, जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं। मामले की जांच कर वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Next Post

त्रिपुर सुंदरी मंदिर की दुकानों में लगी आग

Tue Oct 20 , 2026
जबलपुर। त्रिपुर सुंदरी के मंदिर की दुकानों में लगी आग फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना लेकिन रास्ते में जाम के कारण हो रही दिक्कत। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like