कार्तिक पूर्णिमा पर जमधड़ मैया की महाआरती कर चढ़ाई चुनरी, नदी में किया दीपदान

शुजालपुर, 24 नवंबर. कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर के देवालयों और जलाशयों पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही. मंदिरों में विशेष सजावट की गई, वहीं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ जलाशयों और नदियों में दीपदान कर धर्म लाभ लिया. इसी क्रम में जनजागरण मंच की ओर से शुजालपुर सिटी स्थित काठियां महाराज मंदिर परिसर में जमधड़ मैया की पूजा-अर्चना, महाआरती और चुनरी अर्पण का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ नीलकंठेश्वर महादेव का अभिषेक कर किया गया. इसके बाद जीवनदायिनी जमधड़ नदी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने नदी में दीपदान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान जमधड़ मैया को चुनरी अर्पित की गई तथा महाआरती कर श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. नदी तट पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों से आकर्षक और मनोरम दृश्य दिखाई दिया. दीपों की रोशनी और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

जलाशयों पर महिलाओं ने निभाई दीपदान की परंपरा

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर के अन्य जलाशयों पर भी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दीपदान किया. पूजा-अर्चना के बाद जल में दीप प्रवाहित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई. शाम होते ही जलाशयों और नदी तट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई. बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर इस धार्मिक परंपरा में सहभागिता की. मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के साथ कार्तिक मास के धार्मिक अनुष्ठानों का समापन होता है. दीपदान की परंपरा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इस दिन को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. वहीं भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति में दीपोत्सव की परंपरा से भी इसे जोडक़र देखा जाता है. इसी आस्था और परंपरा के चलते नगर में विभिन्न स्थानों पर दीपदान के आयोजन हुए.

.....

Next Post

बीसीए प्रेसिडेंट हर्षवर्धन ने रिकॉर्ड तोड़ डबल सेंचुरी बनाने पर वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी

Tue Nov 24 , 2026
पटना, 24 नवंबर (वार्ता) बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन ने मंगलवार को युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को दोहा में एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ उनकी शानदार डबल सेंचुरी के लिए बधाई दी। 15 साल के बाएं हाथ के […]

You May Like