यादव सामूहिक विवाह समारोह में हुए वर्चुअली शामिल

भोपाल, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में वर्चुअली शामिल हुए।

डॉ यादव ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में वर्चुअली सहभागिता कर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित थे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Thu May 8 , 2025
नई दिल्ली 08 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने […]

You May Like